निम्नलिखित प्रश्नों के निर्देशानुसार उत्तर दीजिए
क) उसके द्वारा उछलकर पतंग पकड़ ली गई। (सरल वाक्य में परिवर्तित कीजिए)
ख) स्त्रियों को पढ़ाने से अनर्थ होते हैं। (वाच्य का प्रकार बताइए)
ग) दिलीप दौड़ा।(भाववाच्य में परिवर्तित कीजिए)
घ) कवियत्री कविता पढ़ती है।(कर्मवाच्य में परिवर्तित कीजिए)
(Class 10 Hindi A Sample Question Paper)
Answers & Comments
Verified answer
वाच्य: वाच्य का अर्थ है बोलने का विषय। अतः क्रिया के जिस रुप से पता चले की क्रिया का मुख्य विषय कर्ता है ,कर्म है अथवा भाव उसे वाच्य कहते हैं।वाच्य के दो भेद हैं।
कृत्यवाच्य और अकृतवाच्य
कृत्यवाच्य : इसमें कथन का केंद्र कर्ता होता है ।कर्म गौण होता है । कृतवाच्य में क्रिया अकर्मक भी हो सकती है और सकर्मक भी।
अकृतवाच्य : जिन वाक्यों में करता गौण या लुप्त होता है उसे अकृतवाच्य कहते हैं। अकृतवाच्य के दो भेद है : कर्मवाच्य और भाववाच्य।
कर्मवाच्य : किस वाक्य में केंद्र बिंदु कर्ता ना होकर कर्म हो उसे कर्मवाच्य कहते हैं।
भाववाच्य: जिस वाक्य में कर्ता की प्रधानता ना होकर अकर्मक क्रिया का भाव प्रमुख हो उसे भाववाचय कहते हैं।
क) उसने उछलकर पतंग पकड़ ली।
ख) कर्तृवाच्य
ग) दिलीप से दौड़ा गया।
घ) कवियत्री के द्वारा कविता पढ़ी जाती है।
HOPE THIS WILL HELP YOU....