Question :
निम्नलिखित वाक्यों को अनिश्चयवाचक सर्वनाम में बदलो।
1. दो किलो आटा लाओ।
2. चार-पाँच लोग बातें कर रहे हैं।
3. आकाश में बारह पतंगें उड़ रही हैं।
Question:नीचे दिए गए वाक्यों में सर्वनाम संबंधी अशुद्धि ठीक करके वाक्यों को पुनः लिखो।
1. वह ने काम कर लिया है।
2. तुम मुझे दवाई दी।
3. वहाँ कुछ आकर चला गया।
4. शायद दरवाज़े पर उसने खड़ा है।
5. अपनी अध्यापिका श्रीमती कुमुद शर्मा हैं।
_6. क्या आया है?
7. दूध में कौन पड़ा है?
Answers & Comments
Verified answer
Answer:
निम्नलिखित वाक्यों को अनिश्चयवाचक सर्वनाम में बदलो।
1. दो किलो आटा लाओ।
थोड़ा आता लाओ।
2. चार-पाँच लोग बातें कर रहे हैं।
कुछ लोग बातें कर रहे थे।
3. आकाश में बारह पतंगें उड़ रही हैं।
आकाश में कुछ पतंगें उड़ रही थी।
नीचे दिए गए वाक्यों में सर्वनाम संबंधी अशुद्धि ठीक करके वाक्यों को पुनः लिखो।
1. वह ने काम कर लिया है।
उसने काम कर लिया है।
2. तुम मुझे दवाई दी।
तुमने मुझे दवाई दी।
3. वहाँ कुछ आकर चला गया।
वहां कोई आकर चला गया।
4. शायद दरवाज़े पर उसने खड़ा है।
शायद दरवाजे पर कोई खड़ा है।
5. अपनी अध्यापिका श्रीमती कुमुद शर्मा हैं।
हमारी अध्यापिका कुमुद शर्मा हैं।
_6. क्या आया है?
कोई आया है।
7. दूध में कौन पड़ा है?
दूध में कुछ पड़ा है।