बहुत दिनों से आपका कोई कुशल-पत्र नहीं आया। क्या कारण है? आशा है कि घर पर सब ठीक होंगे। इस पत्र में मैं आपको अपने नए विद्यालय के बारे में लिख रहा हूँ।
सरदार पटेल विद्यालय दिल्ली के प्रथम श्रेणी के स्कूलों में से एक है। इस स्कूल का वातावरण और अनुशासन अद्वितीय है। यहाँ आठ सौ छात्र और छात्राएँ पढ़ते हैं। कक्षा का प्रत्येक कमरा प्रकाशयुक्त तथा हवायुक्त है। यहाँ लगभग 72 कुशल अध्यापक व अध्यापिकाएँ बड़े स्नेह और योग्यता से पढ़ाते हैं। हमारी प्रधानाचार्या श्रीमती विभा पार्थसारथी बड़ी अनुभवी और योग्य हैं। सब विद्यार्थियों पर उनका गहरा प्रभाव है।
पढ़ाई के साथ यहाँ खेल के दो बड़े मैदान हैं। एक बड़े विद्यार्थियों के लिए तो दूसरा छोटे बच्चों के लिए। फूलों की महक से भरा यहाँ एक प्रांगण है। यहाँ एक सुन्दर पुस्तकालय और एक छोटा-सा चिकित्सालय भी है। जलपान-गृह में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है। हमारे विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम बहुत अच्छा रहता है। मुझे अपने इस विद्यालय पर गर्व है।
पूज्य माता-पिता को प्रणाम, भाभी जी को नमस्ते तथा ऐश्वर्या और रोमी को प्यार।
Answers & Comments
Answer:
सरदार पटेल विद्यालय,
महर्षि रमण मार्ग, नई दिल्ली
5 जुलाई, 2021
आदरणीय भाई साहब,
सादर प्रणाम।